Thursday, May 13, 2021

PPT का फुल फॉर्म क्या होता है ? | PPT Full Form

पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन कॉरपोरेट मीटिंग्स में शैक्षणिक उद्देश्यों जैसे कि प्रशिक्षण, इंडक्शन प्रोग्राम आदि के लिए उपयोग की जाती हैं और यहां तक ​​कि छात्रों द्वारा अपने कॉलेज प्रोजेक्ट, सेमिनार और असाइनमेंट बनाने के लिए भी उपयोग की जाती हैं

PPT FULL FORM

PPT का फुल फॉर्म Power Point Presentation होता है। आपको बता दें कि वर्तमान समय में हम पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को सिर्फ डेस्कटॉप कंप्यूटर या  लैपटॉप में ही नहीं बल्कि अपने स्मार्ट फ़ोन में बना सकते हैं। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को बनाने के लिए सबसे पहले हमको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करना पड़ता है। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस हमको न  सिर्फ पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की सुविधा उपलब्ध कराता है बल्कि माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड ,माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल आदि जैसे महत्वपूर्ण एप्लीकेशन की सुविधा भी उपलब्ध करता है।

 

PPT  के फीचर्स

PPT में ऐसे बहुत से महत्वपूर्ण फीचर्स होते हैं जिनकी वजह से PPT को अधिक इफेक्टिव बनाया जा सकता है यह कुछ प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं

 

1.  डिजाईन टेम्पलेट

डिज़ाइन टेम्पलेट का एक बेसिक फीचर्स होता है जो हमारे पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के लुक को बेहतर बनता है। माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट सॉफ्टवेयर  में बहुत सारे अच्छे अच्छे डिज़ाइन टेम्पलेट उपलब्ध होते हैं। हम अपनी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के लिए अपनी पसंद का डिज़ाइन टेम्पलेट सेलेक्ट कर सकते हैं।

 

2.  स्लाइड

स्लाइड पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन का महत्वपूर्ण पार्ट है। किसी विषय विशेष के बारे में जानकारी को हम स्लाइड के रूप में ही प्रदर्शित करते हैं। स्लाइड पर हम किसी जानकारी को जानकारी को सिर्फ टेक्स्ट के रूप में बल्कि ग्राफ़िक्स जैसे वीडियो, चित्र आदि के  रूप में प्रदर्शित क्र सकते हैं।

 

3.  एनीमेशन

एनीमेशन  का इस्तेमाल  कर हम अपने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को यूनिक बना सकते हैं। एनीमेशन का उपयोग हम स्लाइड में दर्शाये गए अक्सर टेक्स्ट अथवा इमेज पर अनेक प्रकार के इफ़ेक्ट लगा सकते हैं। एनीमेशन हमारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को डायनामिक बनाता है।

 

4.चित्र ( Picture)

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में उपलब्ध  पिक्चर विकल्प का उपयोग हम प्रेजेंटेशन की स्लाइड में  कंप्यूटर अथवा मोबाइल  में स्टोर किसी पिक्चर को लगाने के लिए करते हैं।

 

5.वीडियो

यदि हम अपने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में किसी  जानकारी को चलचित्र यानी कि वीडियो के रूप में प्रदर्शित करना चाहते हैं तो हम  अपने स्लाइड में वीडियो भी  लगा सकते हैं।

 

6.आकृति

माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट सॉफ्टवेयर में अनेक प्रकार की शेप यानी आकृति उपलब्ध होती हैं जिनका उपयोग हम स्लाइड में लगाने के लिए कर सकते हैं।  पावर पॉइंट में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख  आकृति एरो का निशान  , रेक्टेंगल ,ट्रैंगल , सर्किल ,लाइन आदि हैं।

 

7.ट्रांजीशन

ट्रांजीशन का उपयोग पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन  को आकर्षक  बनाने के लिए किया जाता है। जब हम एक स्लाइड से दूसरे स्लाइड पर मूव करते समय हम स्लाइड पर कुछ इफ़ेक्ट अप्लाई किये जाते हैं जिन्हे ट्रांजीशन कहा जाता है। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में काफी ट्रांजीशन इफ़ेक्ट उपलब्ध होते हैं। जिनमे से हम अपनी पसंद के ट्रांजीशन इफ़ेक्ट का चुनाव कर उसे पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में लगा सकते हैं। 

Some Other Interesting Posts

 

1. क्या है ATM का फुल फॉर्म ? | Full Form Of ATM In Hindi
2. क्या है BBA का फुल फॉर्म ? | What Is The Full Form Of BBA?
3. क्या होता है TT/TTE का फुल फॉर्म ?” | TT Full Form
4. मोबाइल  इस्तेमाल के फायदे और नुक्सान | Mobiles Advantage and Disadvantage In Hindi
5. आओ जानें INDIA का फुल फॉर्म क्या है ?
6. How To Connect Bluetooth Speaker In Samsung TV?  सैमसंग टीवी में ब्लूटूथ स्पीकर कैसे कनेक्ट करते हैं ?
7. Samsung TV में में mouse कैसे कनेक्ट करते हैं ?
8. URL Shortener Websites से पैसे कैसे कमाते हैं ?

9. BPO का फुल फॉर्म क्या होता है ? | BPO Full Form And Meaning

 

 

No comments:

Post a Comment