Thursday, May 13, 2021

BPO का फुल फॉर्म क्या होता है ? | BPO Full Form And Meaning

 

BPO का फुल फॉर्म क्या होता है ?


BPO क्या होता  है?

BOP का फुल फॉर्म Business Process Outsourcing होता है। BPO व्यापार व्यवहार की एक ऐसी कार्य प्रणाली है जिसके अंतर्गत कोई कपंनी अपने किसी विशेष कार्य या व्यवसाय के एक हिस्से को पूरा करने की जिम्मेदारी किसी अन्य कम्पनी (जो की BPO से सम्बंधित सेवा प्रदान करती है) को अनुबंध के तहत देती है।


आसान भाषा में इसको हम इस तरह से भी समझ सकते हैं कि किसी भी कंपनी का जो मूल व्यवसाय होता है उसके अतिरिक्त उस कंपनी को किसी अन्य काम या सेवा की जरुरत पड़ती है जो उस कंपनी के मूल व्यवसाय या उसके प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा नहीं है लेकिन उस कंपनी के प्रोडक्ट की मार्केटिंग या प्रोडक्ट के विज्ञापन आदि से जुड़ा हो सकता है ऐसे में वह प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी इस अतिरिक्त कार्य  को पूरा करने की जिम्मेदारी BPO सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी को दे देती है।  

सामन्य तौर पर BPO सेवाओं के अंतर्गत लेखांकन, डेटा प्रविष्टि और मानव संसाधन जैसे विनिर्माण या बैक-ऑफिस फ़ंक्शन जैसे अतिरिक्त कार्य शामिल होते हैं। साथ ही  साथ कस्टमर केयर  और ग्राहक के लिए तकनीकी सहायता जैसी फ्रंट-एंड सेवाएं भी सेवाओं के अंतर्गत आती हैं।

 

BPO के प्रकार

बीपीओ सेवाओं को दो प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है जो इस प्रकार हैं -

 

1.बैक ऑफिस आउटसोर्सिंग

 

बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग की बैक ऑफिस आउटसोर्सिंग प्रक्रिया में आंतरिक व्यावसायिक कार्य शामिल हैं। इस प्रकार के कार्य की प्रोसेसिंग को पूरा करने के लिए इन सेवा उपलब्ध करने वाली BPO कंपनी के  कर्मचारियों में कुछ  विशिष्ट तकनीकी स्किल्स  की आवश्यकता होती है।

 

बैक ऑफिस आउटसोर्सिंग के अंतर्गत आने वाले कुछ प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं -

·         वित्त और अकाउंटिंग

·         मानव संसाधन

·         आईटी सॉल्यूशंस

 

2.फ्रंट ऑफिस आउटसोर्सिंग

 

बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग की इस प्रक्रिया में वह व्यावसायिक कार्य शामिल हैं, जो सीधे तौर पर ग्राहक से जुड़े हैं। इस प्रकार के कार्य की प्रोसेसिंग को पूरा करने के लिए देश के अलग अलग राज्यों में BPO सेवा उपलब्ध करने वाली कंपनी के कर्मचारियों का कम्युनिकेशन स्किल्स हिंदी, इंग्लिश और उस क्षेत्र से जुडी लोकल भाषा में बहुत अच्छा होना चाहिए ताकि वह उस क्षेत्र के ग्राहकों की समस्या को सही से समझ सकें एवं सही से ग्राहकों की समस्या का निदान कर सकें।

 

फ्रंट ऑफिस आउटसोर्सिंग के अंतर्गत आने वाले कुछ प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं -

·         ग्राहक को उसकी जरूरत की जानकारी उपलब्ध कराना।

·         ग्राहकों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना।

·         प्रोडक्ट की बिक्री से जुड़े कार्य।

 

BPO नौकरी के लिए आवश्यक शिक्षा और कौशल

 

यदि आप  बीपीओ सेक्टर में  नौकरी करना चाहते हैं तो निचे दी गयी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।

बीपीओ जॉब्स के लिए न्यूनतम योग्यता इस प्रकार है -

·         बैक ऑफिस के लिए- विशिष्ट क्षेत्र में कम से काम  स्नातक डिग्री।

·         फ्रंट ऑफिस के लिए-  12 वीं या इंटरमीडिएट

 

BPO जॉब्स के लिए जरुरी स्किल्स हैं हिंदी एवं इंग्लिश में अच्छा कम्युनिकेशन स्किल्स, एवं मदद करने की लगन  एवं किसी भी शिफ्ट में काम करना


Some Other Interesting Posts

 

1. क्या है ATM का फुल फॉर्म ? | Full Form Of ATM In Hindi
2. क्या है BBA का फुल फॉर्म ? | What Is The Full Form Of BBA?
3. क्या होता है TT/TTE का फुल फॉर्म ?” | TT Full Form
4. मोबाइल  इस्तेमाल के फायदे और नुक्सान | Mobiles Advantage and Disadvantage In Hindi
5. आओ जानें INDIA का फुल फॉर्म क्या है ?
6. How To Connect Bluetooth Speaker In Samsung TV?  सैमसंग टीवी में ब्लूटूथ स्पीकर कैसे कनेक्ट करते हैं ?
7. Samsung TV में में mouse कैसे कनेक्ट करते हैं ?
8. URL Shortener Websites से पैसे कैसे कमाते हैं ?

 

 

No comments:

Post a Comment