Thursday, April 29, 2021

आओ जानें INDIA का फुल फॉर्म क्या है ?

INDIA का फुल फॉर्म क्या है ?

जिस देश में हम रहते हैं उसका हिंदी नाम भारतवर्ष है और इंग्लिश में INDIA कहते है। कभी कभी मन में जिज्ञासा उतपन्न होती है की क्या INDIA का कोई फुल फॉर्म है और यदि है तो वह क्या है ? यह जिज्ञासा मेरे ही नहीं बल्कि अन्य भी कई व्यक्तियों के मन में उतपन्न होती होगी। तो चलिए आज इस पोस्ट में जानते हैं कि INDIA का फुल फॉर्म क्या है ?


What is the full form of India?


 

 

पहले जाने INDIA के बारे में

 
आपको बता दें कि INDIA का पूरा नाम REPUBLIC OF INDIA है जिसे हिंदी में भारत गणराज्य भी कहा जाता है। भारत एक दक्षिण एशियाई देश है। भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवे नंबर का सबसे बड़ा देश है एवं जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।  


यह दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला लोकतांत्रिक देश है । आपको बता दें कि भारत की खोज वास्को डी गामा ने की थी।  वह  एक यूरोपीय पुर्तगाली था जो 15 वीं शताब्दी में  भारत आया था। वह भारत का पता लगाने वाले पहले यूरोपीय थे। वास्को डी गमा ने अटलांटिक महासागर के रास्ते  से भारत आने में सफलता हासिल की थी।  सबसे पहले  वह मालाबार तट पर कालीकट पहुंचे थे। 


भारत को लोकतंत्र की उदार नीतियों, संविधान और आदरणीय संसद के कारण दुनिया में सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में जाना जाता है। भारतीय संविधान में अनेक प्रकार की सांस्कृतिक राष्ट्र होने के बाद भी सभी धर्मो के प्रति सामान भाव को अपनाया गया है। यही भारतीय संविधान के सबसे बड़ी खूबी है।


INDIA एक साझी संस्कृति वाला  देश है एवं  विश्व में अलग अलग बातो  के लिए जाना जाता है या मशहूर है । जैसे भारत का स्वाद भरे अलग अलग व्यंजन ,यह के रंगीन और सकारात्मक सन्देश देने वाले त्योहार ,यह की  परंपरा और धार्मिक भावनाएँ, यह का आध्यात्मिक विचार और ज्ञान, भारत का आयुर्वेद और योग, भारत की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड आदि प्रमुख हैं।

INDIA एक बहु राजनीतिक पार्टी राष्ट्र है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) जैसे कई  प्रसिद्ध राष्ट्रीय दल हैं। राष्ट्रीय दलों के अलावा भारत 40 से अधिक क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का देश है। भारत एशियाई महाद्वीप के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह विविध वातावरण से आच्छादित है। यह दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर को छूती है। भारत दक्षिण में हिंद महासागर से मिला हुआ है।


भारत को दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश माना जाता है। भारत एक उपमहाद्वीप राष्ट्र है जिसमें 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

क्या वास्तव में कोई फुल फॉर्म है?


वास्तव में INDIA का कोई  फुल फॉर्म नहीं है, लेकिन कहीं न कहीं आपको तरह तरह के कुछ रोचक  फुल फॉर्म पढ़ने को मिल सकते हैं। 


भारत का नाम सिंधु नदी के नाम से लिया गया है। ग्रीक लोग सिंधु नदी के दूसरी तरफ देश को इंडोई के रूप में संदर्भित करते थे। बाद में इसे भारत में बदल दिया गया। सिंधु को इंग्लिश में INDUS भी कहते हैं इसलिए INDIA शब्द की उत्पत्ति वास्तव में INDUS से से ही हुयी है ।

 

और पढ़ें:-

URL Shortener Websites से पैसे कैसे कमाते हैं ? 

 

INDIA के कुछ रोचक फुल फॉर्म इस प्रकार हैं –


INDIA का पहला रोचक फुल फॉर्म  
I :-   Independent
N :-   Nation
D :-   Democratic
I :-   In
A :-   Asia


INDIA का दूसरा रोचक फुल फॉर्म  
I – Independent
N – Nation
D – Declared
I – In
A – August

INDIA का तीसरा रोचक फुल फॉर्म  
I :-   Independent
N :-   Nation
D :-   Democratic
I :-   Intelligent
A :-   Area


INDIA का चौथा  रोचक फुल फॉर्म  
I :- Independent
N :- Nation Of
D :- Democratic
I :- Integration
A :- Alliance


INDIA का पांचवा  रोचक फुल फॉर्म  
I :- Independent
N :- Nuclear
D :- Development
I :- International
A :- Association

भारत के अन्य  नाम

भारत को अलग-अलग संस्कृति समाज में अलग-अलग  नामों से जाना और पहचाना जाता है जिनमे से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं। भारत को अन्य किन किन नामो से जाना जाता है।
भारत के अन्य नाम इस प्रकार हैं


1.हिन्दुस्तान (Hindustan)
 हिन्दुस्तान का मतलब होता है हिन्द की भूमि। 11 वी शताब्दी के अस्स पास मुस्लिम शासक इसे हिन्दुस्तान के ना से पुकारते थे।


2. आर्यवर्त (Aryavrata)
भारत को आर्यावर्त नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का प्राचीनतम नाम है। वर्तमान समय में यह नाम लगभग विलुप्त हो चूका है। प्राचीन ग्रंथों में, भारत "आर्यावर्त" शब्द का पर्याप्त उपयोग किया गया है। आर्यावर्त  मतलब है आर्यों की भूमि को दर्शाता है।


3. भारत  (Bharata)
भारत को आधिकारिक तौर पर भारत या भारतीय गणराज्य कहा जाता है । यह नाम प्राचीन राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर  रखा गया है।   


4. इंडिया ( India)
यह भारत का आधिकारिक नाम है।  सारी दुनिया में भारत को इसी नाम से पुकारा जाता है।


5. हिन्दुस  (Hidus)
फ़ारसी भाषा में INDIA को HINDUS कहा जाता है


6. इंडिका (Indika)

प्रसिद्ध इतिहासकार एवं खोजकर्ता जिनका नाम मेगस्थनीज था , ने भारत को INDIKA नाम से पुकारा था। उनके द्वारा लिखी गयी  एक पुस्तक इंडिका में उन्होने मौर्य साम्राज्य का उल्लेख किया है उस समय में भारत को INDIKA कहा जाता था


7. इंडो (Indo)
INDO भारत का जापानी नाम है


8. सोने की चिड़िया
भारत को सोने की चिड़िया भी कहा जाता है। आपको बता दे कि अंग्रेजो के  शासन से पहले भारत दुनिया का सबसे अमीर देशो में एक  था जिसके कारण भारत को उस समय में "सोने की चिडिया" के नाम से जाना जाता था । 17 शताब्दी में ब्रिटिश भारत  आए थे  और भारत को अपना गुलाम बना लिया  तभी से उन्होने भारत को लूटना शुरू कर दिया था और जब भारत से अनेको हेरे जवारात इंग्लैंड ले गए।


9. जम्बूद्वीप
यह भारत के पुराने नाम में से एक प्रमुख नाम है इसका अर्थ  है “जम्बू वृक्ष की भूमि”


10. तेनजिकु (Tenjiku)
यह भारत को चायनीज नाम है
हम आशा करते हैं की इस लेख के माध्यम से हमारे  देश भारत में बारे में आपको एक उपयोगी , ज्ञानवर्धक एवं रोचक जानकारी प्राप्त हुयी होगी। इस लेख पर आपके सुझाव आमंत्रित हैं ।


Some Other Interesting Posts

 

1. क्या है ATM का फुल फॉर्म ? | Full Form Of ATM In Hindi
2. क्या है BBA का फुल फॉर्म ? | What Is The Full Form Of BBA?
3. क्या होता है TT/TTE का फुल फॉर्म ?” | TT Full Form
4. मोबाइल  इस्तेमाल के फायदे और नुक्सान | Mobiles Advantage and Disadvantage In Hindi
5. आओ जानें INDIA का फुल फॉर्म क्या है ?
6. How To Connect Bluetooth Speaker In Samsung TV?  सैमसंग टीवी में ब्लूटूथ स्पीकर कैसे कनेक्ट करते हैं ?
7. Samsung TV में में mouse कैसे कनेक्ट करते हैं ?
8. URL Shortener Websites से पैसे कैसे कमाते हैं ?

 

 

No comments:

Post a Comment