Wednesday, May 12, 2021

क्या होता है SSC GD, CGL का Full Form? | SSC Full Form | Cgl Full Form

दोस्तों 12 वी की परीक्षा पास करने के बाद अक्सर सभी को अपने भविष्य की चिंता सताने लगती है। वर्तमान समय में कुछ छात्र इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की पढ़ाई करने की प्लानिंग करते हैं तो वही दूसरी और ऐसे बहुत से विद्यार्थी होते हैं जो 12 वी  के बाद बी.ए. अथवा बी.एस.सी करने के साथ साथ सरकारी नौकरी की तैयारी करना शुरू कर  देते हैं। अधिकतर छात्रों का यह सपना होता हैं कि सरकारी नौकरी में उनका चयन हो जाए।  जब बात सरकारी नौकरी की आती है तो SSC एसएससी एक बहुत अच्छा विकल्प होता है।

 

आज इस पोस्ट में हम आपको SSC एसएससी के बारे में  महत्वपूर्ण जानकारी उपलबध कराने  जा रहे हैं यदि आप एसएससी के अंतर्गत आने पाले पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस जानकारी का होना अति आवश्यक है। इसलिए आप इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़े।

 

SSC क्या है?

 

SSC का फुल फॉर्म Staff Selection Commission होता है जिसे हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग  कहते हैं कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के अंतर्गत आने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन है। जो भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों, विभागों और मंत्रालयों में विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है एवं भर्ती प्रकिर्या को पूरा करता है ।

 

आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रमुख परीक्षाएं इस प्रकार हैं –

·         संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल परीक्षा)

·         संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा (CHSL परीक्षा)

·         जूनियर इंजीनियर परीक्षा (जेई परीक्षा)

·         कॉन्स्टेबल्स के लिए सामान्य ड्यूटी परीक्षा (जीडी परीक्षा)

·         केंद्रीय पुलिस संगठन परीक्षा (CPO परीक्षा)

·         मल्टीटास्किंग स्टाफ परीक्षा (एमटीएस परीक्षा)

·         आशुलिपिक परीक्षा

 

 

आपको बता दें उपरोक्त  परीक्षाओं में से कुछ परीक्षाओं  में बैठने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता  12 वीं कक्षा पास है। किन्तु अधिकतर  परीक्षाओं में सम्मलित होने के लिए  स्नातक होना अनिवार्य होता है।

 

SSC परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवार SSC परीक्षा पैटर्न  एवं अन्य सम्बंधित जानकारी  एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

 

 SSC GD क्या है?

 

SSC GD में GD का फुल फॉर्म General Duty जनरल ड्यूटी  होता है।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल SSC जनरल ड्यूटी (GD) के अंतर्गत प्रमुख रूप से निम्न संस्थानों के कुछ महत्वपूर्ण पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है।

·         सीमा सुरक्षा बल (BSF)

·         सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)

·         केंद्रीय केंद्रीय सुरक्षा बल (कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) (CISF),

·         राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA),

·         भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP),

·         सशस्त्र सीमा बल (SSB),

·         केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

·         असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी)

 

SSC CGL क्या है ?

 

SSC CGL में CGL का फुल फॉर्म Combined Graduate Level होता है  जिसे हिंदी में  संयुक्त स्नातक स्तरीय के नाम से भी जाना जाता है ।

आपको बता दें CGL के  अंतर्गत परीक्षा  4 प्रमुख टायर में आयोजित होती हैं या हम सरल भाषा  में  यह भी कह सकते हैं कि  द्वारा आयोजित परीक्षा में चार प्रमुख स्टेज होती हैं।  जिन्हे परीक्षा में सम्मलित अभ्यर्थी  को एक के  बाद  एक हर स्टेज को पास करना होता है तभी  अभ्यर्थी का CGL के लिए फाइनल चयन होता है। यह चार प्रमुख स्टेज इस प्रकार हैं -

Tier-1. – Preliminary

Tier-2. – Mains Exam

Tier-3. – Descriptive Paper

Tier-4. – Data Entry Skill Test / Computer Proficiency Test

SSC CGL परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक आवश्यकता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक है। SSC CGL द्वारा मुख्य रूप से निचे दिए गए पदों के लिए भर्ती की जाती हैं।

 

·         सहायक प्रवर्तन अधिकारी (AEO)

·         सहायक (MEA)

·         सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी

·         सहायक (AFHQ)

·         सहायक (रेल मंत्रालय)

·         सहायक (इंटेलिजेंस ब्यूरो)

·         सहायक अनुभाग अधिकारी (सीएसएस)

·         सी और एजी लेखा परीक्षक

·         CGDA ऑडिटर

·         CGA ऑडिटर

·         C & AG के तहत लेखाकार / कनिष्ठ लेखाकार कार्यालय

·         CGA और अन्य के तहत लेखाकार / कनिष्ठ लेखाकार कार्यालय

·         कम्पाइलर (भारत के रजिस्ट्रार जनरल)

·         केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक (CBEC)

·         मंडल लेखाकार (CAG)

·         इंस्पेक्टर परीक्षक (CBEC)

·         आयकर निरीक्षक (CBDT)

·         इंस्पेक्टर (नारकोटिक्स)

·         निवारक अधिकारी निरीक्षक (CBEC)

·         सब इंस्पेक्टर (CBI)

·         सब इंस्पेक्टर (एनआईए)

·         सांख्यिकीय अन्वेषक

·         वरिष्ठ सचिवालय सहायक

·         CBEC कर सहायक

·         कर सहायक सीबीडीटी

 

यदि आप एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा देने जा रहे हैं तो आपको अपनी तैयारी सुचारु रूप से करनी होगी। यहाँ हम आपको कुछ प्रमुख बातो के  बारे  बताने जा रहे हैं जो आपको द्वारा आयोजित परीक्षा की तैयारी के लिए  ध्यान रखनी हैं।  

 

SSC Exams की तैयारी कैसे करे?

 

एसएससी परीक्षा की बात हो या फिर किसी अन्य सरकारी नौकरी से सम्बंधित परीक्षा  हो अगर आपको इन्हे पास करना है तो इसके लिए आपको सही मार्गदर्शन का  होना जरुरी है  और साथ ही साथ आपको  दृढ़निश्चय करना होगा ताकि आप घबराएं नहीं एवं अपने लक्ष्य से भटक पाएं तभी आप अपनी मंजिल को हासिल कर पाएंगे

 

-     सबसे पहले आपको खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से परीक्षा के लिए तैयार करना होगा  भोजन में सही आहार लेने की आदत डालें ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

 

-       दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु यह है की आपको एसएससी दवरा आयोजित परीक्षा एवं पद जिसके लिए आप आवेदन करने जा रहे हैं का चुनाव करना होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्यों की हर साल बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जो  केवल एसएससी के बारे में जानते है और उनको इसके अंतर्गत होने वाली परीक्षा एवं  और उनसे जुड़े पद  के बारे में जानकारी नहीं होती है ,जिस वजह से वह अक्सर भटक जाते है

 

·     आप एसएससी परीक्षा की तैयारी कराने वाले कोचिंग क्लास भी ज्वाइन क्र सकते हैं। एसएससी कोचिंग क्लासेज ज्वाइन करने से आपको बहुत फायदे होंगे वहां आपको किसी पद विशेष के  लिए तैयारी करने वाले अलग-अलग दिमाग वाले छात्र  मिलेंगे उनके साथ अध्यन्न करने से आपको उनकी तैयारी के स्तर  के बारे में पता चल सकेगा एवं साथ ही साथ आप अपने सवालों  का हल भी  ढूंढ सकोगे।

 

·        साथ ही  साथ कोचिंग ज्वाइन करने से आपको सवाल को हल करने की शार्ट ट्रिक्स के बारे में भी पता चल सकेगा।  शोर्ट ट्रिक्स का उपयोग करके आप परीक्षा में सवाल को काम समय में हल कर पायेंगे।

Some Other Interesting Posts

 

1. क्या है ATM का फुल फॉर्म ? | Full Form Of ATM In Hindi
2. क्या है BBA का फुल फॉर्म ? | What Is The Full Form Of BBA?
3. क्या होता है TT/TTE का फुल फॉर्म ?” | TT Full Form
4. मोबाइल  इस्तेमाल के फायदे और नुक्सान | Mobiles Advantage and Disadvantage In Hindi
5. आओ जानें INDIA का फुल फॉर्म क्या है ?
6. How To Connect Bluetooth Speaker In Samsung TV?  सैमसंग टीवी में ब्लूटूथ स्पीकर कैसे कनेक्ट करते हैं ?
7. Samsung TV में में mouse कैसे कनेक्ट करते हैं ?
8. URL Shortener Websites से पैसे कैसे कमाते हैं ?

 

 

No comments:

Post a Comment