Sunday, May 23, 2021

DREAM 11 क्या है एवं इसे कैसे इस्तेमाल करें? | What Is Dream 11?

DREAM 11 क्या है ?

ड्रीम 11 एक कंपनी है जो फंतासी क्रिकेट खेल (Fantasy Cricket ) प्रतियोगिताएं संचालित करती है। आप अपने कौशल और खिलाड़ियों के ज्ञान के आधार पर एक प्रतियोगिता में प्रवेश करते हैं और जीतते हैं। यह एक ऑनलाइन गेम है जहां उपयोगकर्ता वास्तविक जीवन के खिलाड़ियों की एक आभासी टीम बनाते हैं और वास्तविक मैचों में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक अर्जित करते हैं।


 

DREAM 11 ऑनलाइन क्रिकेट खेलने की एक वेबसाइट है। मोबाइल में यह कार्य आप Dream 11 का App इंस्टाल कर सकते हैं। ड्रीम 11 की वेबसाइट और एप्प पर आप अपने क्रिकेट ज्ञान का उपयोग कर अपनी एक टीम बना सकते हैं। इसमे आपको दोनों टीमों से वो सबसे अच्छे प्लेयर्स सेलेक्ट करने पड़ते है जो मैच में सबसे अच्छा परफॉर्म करते है।यदि आपके द्वारा चुने गये प्लेयर्स अच्छा खेलते हैं एवं परफॉर्म करते हैं तो आप वह कांटेस्ट जीत जाते है और इसके लिए आपको फर्स्ट प्राइज वाली राशि मिलती है।

 

इसे आप एक उदाहरण से भी समझ सकते हैं। 

 

आपको बता दें कि  ड्रीम 11 प्लेटफार्म पर जो मैच होने वाले होते है वह सभी आपको ड्रीम 11 की वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई देते है। मान लो इंडिया बनाम श्रीलंका का मैच है तो आपको दोनों टीम  से 11 प्लेयर्स सेलेक्ट करने हैं। जिसमे 1 विकेट कीपर, 3-5 बैट्समेन, 1-3 आल राउंडर्स और 3-5 बोलर्स सेलेक्ट  कर सकते है। आप किसी भी टीम से अधिकतम 7 प्लेयर्स ही चुन सकते है।

 

अपनी DREAM 11 टीम चुने जाने के बाद आपको कैप्टेन और वाईस कैप्टेन को सेलेक्ट करना होता है फिर आपको जितने रुपये वाला कांटेस्ट को ज्वाइन  करना है उसे सेलेक्ट करे। इस तरह आप ड्रीम 11 पर क्रिकेट खेल सकते है।

 

DREAM 11 का उपयोग कैसे करें ?

 

Dream 11 का उपयोग करने के लिए आप निम्नन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

 

1. वर्तमान या आगामी क्रिकेट श्रृंखला में से किसी भी आगामी मैच का चयन करें।

2.  आप अपनी टीम बनाएं । अपने क्रिकेट खेल के  ज्ञान का इस्तेमाल करें और 100 क्रेडिट के बजट में अपनी ड्रीम 11 टीम बनाने के लिए अपने टैलेंट का प्रदर्शन करें।

3. एक प्रतियोगिता में शामिल हों । कैश जीतने के लिए किसी भी Dream11 फ्री या कैश कॉन्टेस्ट में शामिल हों 

4.  नियमो को सही से जाने एवं उनका पालन करें।

 

DREAM 11 के नियम

 

ड्रीम 11 के नियम एवं पॉइंट सिस्टम इस प्रकार हैं -

 

1. आपको बता दें कि आप जिसे भी कप्तान चुनते हैं  उसके पॉइंट दुगना यानी 2 से मल्टिप्लाय  हो जाते है।

2. वाईस कैप्टेन  के point 1.5 से मल्टीप्लय  हो जाते है।

3. बैट्समैन एक रन बनाता है तो उसे 0.5 पॉइंट  मिलते है।

4. बॉलर  एक विकेट  लेता है तो उसे 10 पॉइंट  मिलते है।

5. अगर कोई प्लेयर्स  कैच करता है तो उसे 4 पॉइंट  मिलते है।

6. एक चौका मारने पर 0.5 पॉइंट  मिलते है।

7. एक सिक्स मारने पर 1 पॉइंट मिलता है।

इस प्रकार आप ड्रीम 11 एप्प पर क्रिकेट खेलकर पैसा कमा सकते हैं।

Some Other Interesting Posts

 

1. क्या है ATM का फुल फॉर्म ? | Full Form Of ATM In Hindi
2. क्या है BBA का फुल फॉर्म ? | What Is The Full Form Of BBA?
3. क्या होता है TT/TTE का फुल फॉर्म ?” | TT Full Form
4. मोबाइल  इस्तेमाल के फायदे और नुक्सान | Mobiles Advantage and Disadvantage In Hindi
5. आओ जानें INDIA का फुल फॉर्म क्या है ?
6. How To Connect Bluetooth Speaker In Samsung TV?  सैमसंग टीवी में ब्लूटूथ स्पीकर कैसे कनेक्ट करते हैं ?
7. Samsung TV में में mouse कैसे कनेक्ट करते हैं ?
8. URL Shortener Websites से पैसे कैसे कमाते हैं ?

 

 

No comments:

Post a Comment